श्रावस्ती, अक्टूबर 15 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोर का शव गुरुवार को बलरामपुर जिले के कोड़री के पास राप्ती नदी में मिला। बलरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौराहा निवासी अर्पित सिंह पुत्र दानवीर कर्ण सिंह मंगलवार शाम को स्कूटी लेकर घर से निकला था। उसके पिता दानवीर कर्ण सिंह को जीपीएस के जरिए उसका लोकेशन इकौना थाना क्षेत्र राप्ती नदी के अंधरपुरवा घाट पुल पर मिला था। जहां से उसकी स्कूटी मिलने पर परिजनों ने उसके गायब होने की आशंका पर इकौना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तीसरे दिन नदी में मिला युवक का शव पुलिस किशोर की नदी में तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक इकौना परमानंद तिवारी ने बताया कि...