श्रावस्ती, जुलाई 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। घर से रविवार को भैंस चराने गया केरवानिया निवासी युवक वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को उसका शव नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केरवानिया निवासी श्रवण कुमार गुप्ता उर्फ हरिशंकर गुप्ता(35) पुत्र राममिलन गुप्ता रविवार सुबह घर से भैंस चराने गया था। शाम को भैंस चरकर वापस घर लौट आई, लेकिन श्रवण कुमार घर नहीं लौटा। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह गांव निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र फेरन पाल ट्रैक्टर लेकर गांव किनारे स्थित नहर की पटरी से होकर खेत जितने जा रहा था। इस दौरान उसे नहर में एक शव उतराता दिखा। इसकी सूचना उसने पु...