श्रावस्ती, नवम्बर 17 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। लवकुश की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध सीताद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर जिले का सबसे बड़ा मेला लगता है। इसके पहले अक्षय नवमी और एकादशी पर झील में पवित्र स्नान किया जाता है। लेकिन सीताद्वार में स्नान के लिए झील की साफ सफाई नहीं पूरी कराई जा सकी। मंगलवार को घाट के दो पंडे झील के कूड़ा निकालते देखे गए। जबकि मेला परिसर में झूले लगाए जा रहे थे। मान्यता है कि भगवान राम ने जब मां सीता का परित्याग किया था तो लक्ष्मण जी रथ पर बैठा कर मां सीता को घने जंगल में छोड़ गए थे। प्यास लगने पर लक्ष्मण ने बाण चला कर सीताद्वार झील का निर्माण किया था। यहीं पर बाल्मीकि के आश्रम में माता सीता और उनके पुत्रों लवकुश का पालन पोषण हुआ था। बाद में श्रावस्ती क्षेत्र को लव की राजधानी मिली थी। यह भी पढ़ें- Buland...