श्रावस्ती, सितम्बर 25 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय में रील बनाने को लेकर विरोध करना भारी पड़ गया। शिक्षिका ने स्थानीय सोशल मीडिया इंफ़्युलेंसर पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए बीईओ इकौना व पुलिस से शिकायत की है। खंड शिक्षा अधिकारी इकौना को दिये प्रार्थना पत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर की प्रभारी प्रधान शिक्षिका कमलेश कुमारी का आरोप है कि एक स्थानीय सोशल मीडिया इंफ़्युलेंसर को उसने स्कूल में रील बनाने से रोका था। इसी बात को लेकर आधा दर्जन लोग स्कूल पहुंचे और जानमाल की धमकी दी। इस दौरान मोबाइल और सरकारी अभिलेख छीनने के प्रयास का भी किया। जब पीड़ित ने डायल 112 बुलाया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस दौरान बहसबाजी का वीडियो भी वायरल हुआ है। शिक्षिका ने सोशल मीडिया क्रिएटर पर गंभीर आर...