श्रावस्ती, जुलाई 30 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। रिश्वतखोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जमुनहा तहसील में तैनात लेखपाल गोपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी जमुनहा ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी किया। उपजिलाधिकारी जमुनहा रवि प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार लेखपाल गोपाल जो पहले बरदेहराभारी क्षेत्र में तैनात थे। वर्तमान में अचरौरा शाहपुर क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके विरुद्ध 29 जुलाई 2026 को थाना सोनवा में बीएनएस सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आदेश में कहा गया है कि प्रकरण की गंभीरता तथा निष्पक्ष जांच को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित क...