श्रावस्ती, अक्टूबर 15 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के भलुहिया दसौंधी गांव में रास्ते पर बाइक खड़ी कर पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। रास्ते से मोटरसाइकिल हटाने की बात कहने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में अमित कुमार, उनकी मां ममता देवी और बुआ खुशबू देवी घायल हो गईं। पीड़ित ने थाने पहुंच कर चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भलुहिया दसौंधी गांव में आरसीसी सड़क पर कुछ लोगों ने बाइक खड़ी कर पशु बांधा जा रहा था। इससे रास्ते से आने-जाने में परेशानी होने पर अमित कुमार ने सड़क पर खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहा। उनकी इस बात से विपक्षी नाराज हो गया और अमित कुमार के साथ मारपीट करने लगा। अमित को पिटता देख उनकी मां ममता देवी और बुआ खुशबू देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि व...