श्रावस्ती, अक्टूबर 29 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। रामलीला में राम कलेवा के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कलेवा की गारी गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया गया। पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारतीय लोकपरंपरा और धार्मिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कस्बा कटरा के श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी में चल रहे राम लीला महोत्सव के छठें दिन रामकलेवा का मंचन किया गया। रामलीला के मंचन में बुधवार रात सीताराम विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ भगवान राम की बारात निकली जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। श्रीरामजी की बरात ई रिक्शा पर सवार होकर राम लीला कार्यक्रम स्थल पहुंची। बरात का स्वागत करने के लिए मिथिलापुरी सज-धजकर ...