Shravasti News: रामपुर पैड़ा-खंडैला मार्ग बदहाल, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण बेहाल
श्रावस्ती, जुलाई 21 -- Shravasti News: गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला की ग्राम पंचायत रामपुर पैड़ा से खंडैला गांव को जोड़ने वाला करीब 800 मीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। यह मार्ग खंडैला गांव के लोगों का मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने और कीचड़ फैल जाने से महिलाओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। दोपहिया वाहन चालक भी इस मार्ग से गुजरने में जोखिम उठा रहे हैं, जबकि चार पहिया वाहनों का निकलना लगभग असंभव हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.