Shravasti News: रामकोट में सरकारी नलकूप के लिए अवर अभियंता ने शासन को भेजा प्रस्ताव
श्रावस्ती, अक्टूबर 19 -- Shravasti News: गिरंट बाजार, संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के लालपुर हरीडीह और सरकार बरांव ग्राम पंचायतों की सीमा पर स्थित रामकोट क्षेत्र में सरकारी नलकूप लगाने की पहल तेज हो गई है। सोमवार को नलकूप खंड नानपारा के अवर अभियंता सुजीत कुमार मौर्य ने रामकोट पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और सिंचाई के लिए प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों का कमांड एरिया देखने के साथ नलकूप स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की बात कही। रामकोट क्षेत्र की बलुई मिट्टी के कारण बोरिंग से पर्याप्त पानी नहीं निकल पाता है। ऐसे में किसानों को धान और गेहूं की फसलों की सिंचाई के लिए डीजल इंजन का सहारा लेना पड़ता है। बढ़ती महंगाई और डीजल की कीमतों के चलते किसानों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। रात में जागकर खेतों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.