श्रावस्ती, अक्टूबर 25 -- Shravasti News: इकौना-भिनगा मार्ग पर हादसा, मेडिकल कॉलेज रेफर इकौना। इकौना थाना क्षेत्र के इकौना-भिनगा मार्ग पर राप्ती पुल के पास बाइक हादसे में ग्राम कोटवा निवासी 55वर्षीय अश्वनी कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, राप्ती पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी बाइक सवार अश्वनी कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...