Shravasti News: रात से लापता मां बेटी का शव तालाब में उतराता मिला
श्रावस्ती, अगस्त 31 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर में घर से रात से लापता मां बेटी का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने तालाब से शव बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाते बुझाते रहे। इमलिया करनपुर निवासी सबीना (31) रविवार रात करीब दो बजे अपनी पांच माह की बेटी साफिया को साथ लेकर घर से कहीं चली गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के पास स्थित तालाब में मां-बेटी के शव उतराते दिखाई दिए। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया और घर ले गए। सूचना मिलने पर हरदत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.