श्रावस्ती, अक्टूबर 14 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। 14 अक्टूबर को बाराबंकी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो चयन ट्रायल में विद्यालय की 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से 7 छात्राओं का चयन हुआ। विद्यालय की खेल शिक्षिका राधा ने बताया कि छात्राओं ने चयन ट्रायल में पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। 10 छात्राओं में से 7 का चयन होना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। विद्यालय की वार्डन कैसर जहां ने कहा कि खेल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विका...