Shravasti News: यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां, बिना हेलमेट चार से पांच लोग कर रहे सफर
श्रावस्ती, नवम्बर 29 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बाइक सवारों की लापरवाही इस कदर बढ़ गई है कि एक ही दोपहिया वाहन पर चार से पांच लोग बैठकर फर्राटा भर रहे हैं। इतना ही नहीं इनमें से किसी के सिर पर हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। इस तरह से जान को जोखिम में डालकर किया जा रहा यात्रा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यातायात नियमों का पालन करने व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक नवंबर से यातायात माह चलाया जा रहा है। इसके बाद भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोग न तो हेलमेट के प्रति गंभीर है और न ही सीट बेल्ट को लेकर सजग दिख रहे है। जिले में कोई ही ऐसा बाइक सवार सड़कों से गुजरता हो जिसने हेलमेट लगाया हो या फिर तीस सवारी न बैठाई हो। इसके बाद भी चौराहों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.