Shravasti News: मेधावी बच्चों को वितरित की गई शैक्षणिक किट
श्रावस्ती, अगस्त 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र सिरसिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेडकिया में मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को शैक्षणिक किट प्रदान की गई। इस मौके पर बच्चों को शिक्षा के प्रति निरंतर मेहनत करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक मनीष कुमार एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि आर्या मौजूद रहे। उन्होंने मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।शैक्षणिक किट प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों में कक्षा 6 से आस्था गुप्ता,हितिया,मीनाक्षी,कक्षा 7 से आस्था मिश्रा,सपना,माही कसौधन तथा कक्षा 8 से काजल मिश्रा,रूबी सोनी और मोहिनी कसौधन शामिल रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.