श्रावस्ती, जुलाई 26 -- Shravasti News: श्रावस्ती। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास जिला इकाई श्रावस्ती की ओर से रविवार को भिनगा के दीप वाटिका में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिलास्तर पर टॉप 10 विद्यार्थियों को तथा सीबीएसई बोर्ड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार उपाध्याय, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा व अधिवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला ने मेधावियों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, घनश्याम बाजपेई, डॉ आरके मौर्य, मनीष पांडेय व पवन मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: मेधावियों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...