श्रावस्ती, जुलाई 21 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर सिताद्वार मंदिर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों ने युद्धस्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड का निर्माण, वाटरप्रूफ पंडाल, बैरिकेडिंग, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके।मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सीएम योगी का आगमन आज, प्रशासन ने पूरी की व्यापक तैयारिया...