Shravasti News: मार्ग दुर्घटना में दो लोग घायल
श्रावस्ती, अगस्त 26 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचईपुरवा निवासी सूरज पुत्र लालसर बुधवार को घरेलू कार्य से बाइक द्वारा सिरसिया बाजार जा रहे थे। इसी दौरान जौगढ़ निवासी राजेश कुमार पुत्र नानबाबू सड़क पार कर रहे थे। अचानक दोनों की टक्कर हो गई जिससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिरसिया पहुंचाया गया। जहां राजेश कुमार की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.