Shravasti News: मारपीट में तीन घायल,10 पर मुकदमा दर्ज
श्रावस्ती, सितम्बर 20 -- Shravasti News: श्रावस्ती। इकौना नगर के बेचू बाबा चौराहा पर शनिवार रात हनुमान प्रसाद, राजेश कुमार, दिव्यांशु व शिवा अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोसी राहुल, मोहित, राघव राम, कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग पहुंचे और रास्ते को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में हनुमान, राजेश व शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने हनुमान व राजेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पाबंद किया गया है। साथ ही राहुल व मोहित को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.