Shravasti News: महिला को नेवला तो किशोरी को सांप ने काटा
श्रावस्ती, जुलाई 14 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम कसियापुर निवासी मीरा (35) सोमवार देर शाम घर के बाहर फैले कपड़े से उतार रही थीं। तभी मीरा पर नेवले ने हमला कर दिया। नेवले के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। शोर सुरकर पहुंचे परिजनों ने महिला को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सोनवा क्षेत्र के ही ग्राम मीरचक निवासी मुस्कान (15) सोमवार को खेत में धान रोपाई कर रही थीं। तभी किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने उसे निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.