Shravasti News: महामाया राजकीय इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत चित्रकला का आयोजन
श्रावस्ती, सितम्बर 25 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को महामाया राजकीय इंटर कॉलेज में चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से भारत के प्रति अपने सपनों और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री निकिता वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रावस्ती सतीश जायसवाल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि देश के विकास और निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चित्रों में बच्चों ने उकेरा विकसित भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.