Shravasti News: महादेवा नासिर गंज में जल जीवन मिशन की टंकी निर्माण कार्य अधूरा
श्रावस्ती, सितम्बर 8 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। जमुनहा क्षेत्र के ग्रामपंचायत महादेवा नासिरगंज के कहारनपुरवा गांव में वर्ष 2023 जल जीवन मिशन योजना के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले एक साल से ठप पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछा दी गई है जिसे 2024 तक निर्माण करने का समय दिया गया था लेकिन टंकी का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। यहां ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों और गलियों को खोद दिया गया जिससे रास्ते पूरी तरह खराब हो गए। लेकिन न तो टंकी बनी और न ही किसी घर में पानी पहुंच पाया। इससे गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है साथ ही शुद्ध पानी पीने को नहीं मिल रहा है और न ही ठीक से रास्ते से गुजर पा रहे हैं। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के हर घर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.