Shravasti News: महाआरती में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
श्रावस्ती, सितम्बर 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। गणेश पूजा महोत्सव में महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महाआरती में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रहती है। श्री सिद्धि विनायक गणेश पूजा महोत्सव के तहत होलिका मंदिर भिनगा परिसर में आयोजित गणेश पूजा एवं महाआरती कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने पहुंचकर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला ने भी महाआरती में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ थालियां सजाकर भगवान गणेश की आरती की। यह भी पढ़ें- Mathura News: मातृ शक्ति प्रतिभा उत्सव में 300 माताओं ने दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.