श्रावस्ती, नवम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी कलऊ सिंह (35) बाइक से शनिवार को वीरपुर की ओर जा रहे थे। नवीन मॉडर्न श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा-वीरपुर मार्ग पर ग्राम पटना कोठार के पास सड़क पर खड़े मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पीआरवी पुलिस ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...