श्रावस्ती, अगस्त 2 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा के मजरा रमवांपुर निवासी अखिलेश कुमार (27) पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी रेखा (25) व पुत्री सौम्या (3) के साथ अपने ससुराल थाना क्षेत्र के ही जानकीनगर गए थे। जहां से शनिवार रात को वह वापस आ रहे थे जैसे वह जमुनहा बहराइच मार्ग पर साइन बोर्ड चौराहे के निकट पहुंचे तभी सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई और सभी गिरकर घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर पहुँचाया जहा मौजूद चिकित्सकों ने अखिलेश की हालत गम्भीर होने पर उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: मवेशी से टकराई बाइक, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...