श्रावस्ती, जुलाई 15 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भिनगा कस्बे के मोहल्ला रजा नगर निवासी इब्राहिम (35) बुधवार को बाइक से सेमरी की ओर जा रहा था। भिनगा-सेमरी मार्ग में जिला कारागार के निकट सड़क पर खड़े मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। इससे इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...