Shravasti News: मल्हीपुर में तेंदुए की आहट से दहशत, आम के बाग में चहलकदमी का वीडियो वायरल
श्रावस्ती, अक्टूबर 26 -- Shravasti News: श्रावस्ती। जिले के मल्हीपुर इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रिहायशी बस्ती से सटी आम की बाग में तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में हलचल मच गई है।बताया जा रहा है कि बाग में तेंदुए की मौजूदगी देखकर ग्रामीण घबरा गए। स्थानीय लोगों ने दूर से इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर अन्य ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। तेंदुए की आहट से लोग अपने घरों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मामले की सूचना यूपी-112 और वन विभाग की टीम को दिए जाने की बात सामने आई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में कांबिंग शुरू की। ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के करीब न जाने की अपील की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.