श्रावस्ती, नवम्बर 4 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट में मतदाता जागरूकता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता क्लब के संयोजक डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मतदान के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, मतदाता पहचान पत्र बनवाने तथा निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र ...