श्रावस्ती, अगस्त 9 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भेलागांव में सार्वजनिक मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम जमुनहा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम जमुनहा व मल्हीपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में भेलागांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक प्राचीन मंदिर है। ग्रामीणों के सहयोग से करीब 45 हजार रुपए जुटाकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण कार्य में गांव निवासी दूसरे समुदाय की महिला व उसके परिवार के लोग लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक खबरें प्रसारित कर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम से ...