श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट बाजार कस्बे में सड़क की स्थिति खराब है। कीचड़ से बचने के लिए ग्राम प्रधान ने ईंट के रोड़े डलवा दिए। लेकिन सीसी रोड बनाने की मंजूरी नहीं मिली। इससे करीब दो माह से रोड़े लोगों को परेशानी पैदा कर रहे हैं। हरदत्तनगर गिरंट में थाने से लेकर पीएचसी, रेंज कार्यालय व बहु उद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी तक आने जाने वाली पुरानी आरसीसी सड़क जगह जगह टूट गई और रास्ते में जलभराव तथा कीचड़ भर गया था। जलभराव खत्म करने के लिए प्रधान विजय कुमार ने कीचड़ जलभराव के स्थान पर ईंट रोड़ा राबिस डालकर कुछ हद तक जलभराव की समस्या को खत्म कर दिया। लेकिन मुख्य मार्ग पर पड़े रोड़े लोगों के लिए समस्या बन जा रहे हैं। रोड़े पर चलते समय मोटरसाइकिल की पहिया फिसल ...