Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मार्ग पर जर्जर पुल बना हुआ खतरा
श्रावस्ती, जुलाई 18 -- Shravasti News: जमुनहा, संवाददाता। प्रदेश के आकांक्षी जिलों में शामिल श्रावस्ती में विकास के दावों के बीच मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर फकीरा समय मंदिर के पास स्थित पुल की बदहाल स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। भारत से नेपाल को जाने वाले इस मार्ग पर बना पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल की सतह टूटने से लोहे की सरिया, पतले तार बाहर निकल आए हैं जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह मार्ग मल्हीपुर, बाबागंज होते हुए सीमा क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग, व्यापारी, किसान, छात्र-छात्राएं एवं वाहन चालक इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद पुल की मरम्मत की ओर संबंधित विभाग द्वारा ध्यान नहीं जा रहा है। जिसके चलते बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण लोगों की चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.