Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा के नजदीक पुलिस सतर्क
श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- Shravasti News: जमुनहा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की नजदीकी को देखते हुए मल्हीपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। इसी क्रम में मल्हीपुर चौराहे पर रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हल्का प्रभारी धनेश कुमार दीक्षित ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। मल्हीपुर चौराहा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से छह अलग-अलग रास्ते निकलते हैं, जिन पर दिन-रात लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके साथ ही चौराहे से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी और वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.