Shravasti News: बोलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
श्रावस्ती, अगस्त 16 -- Shravasti News: श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के कटरा बाईपास पर शनिवार को बोलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया। पड़ोसी जिले बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के दुल्हापुर निवासी विकास कुमार पुत्र मालिक राम वर्मा और नथुनिया मोड़ निवासी सुभाष पुत्र राम शबद बाइक से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रावस्ती घूमने आए थे। इसी दौरान कटरा बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.