Shravasti News: बैंक की लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये पार
श्रावस्ती, अक्टूबर 16 -- Shravasti News: श्रावस्ती। इंडियन बैंक शाखा संग्रामगंज में गुरुवार दोपहर बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये निकालकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया। घटना के बाद बैंक में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी है। कोतवाली भिनगा के लक्ष्मनपुर बाजार निवासी रफातुल्ला उर्फ बुद्धू गुरुवार को अपने घर से अपने बेटे के बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए लेकर इंडियन बैंक शाखा संग्रामगंज पहुंचे थे। वह रुपये जमा करने के लिए लाइन में लग गए। इसी दौरान उचक्का जेब से रुपये निकाल कर फरार हो गया। जब रफातुल्ला ने रुपये जमा करने के लिए जेब में हाथ डाला तो रकम गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन आरोपी का कोई सुराग नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.