Shravasti News: बूढ़ी राप्ती में दिखा मगरमच्छ, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता
श्रावस्ती, अगस्त 17 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कलकलवा मार्जिनल बांध के उत्तर दिशा में बूढ़ी राप्ती नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसएसबी जवानों ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को जानकारी दी। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए नदी में जाल लगाया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। एसएसबी 42वीं वाहिनी समतलिया के प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार के निर्देश पर जानकी सीमा चौकी के उपनिरीक्षक संजय कुमार जवानों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 645/1 से करीब 200 मीटर ऊपर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मुरैला और भेड़हिया के बीच बूढ़ी राप्ती नदी में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर एसएसबी जवानों ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वनकर्मियों ने नदी में जाल लगाकर निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.