श्रावस्ती, जुलाई 31 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। हरियाली के लिए पौधरोपण को लेकर प्रशासन संजीदा है। लेकिन वन विभाग ही इसे लापरवाही में ले रहा है। पौधरोपण के लिए पौधे भेजे गए लेकिन लगाया नहीं गया और महीनों से रखने के कारण एक ही स्थान पर सूख गए। विकास क्षेत्र जमुनहा के सरयू नहर के किनारे सिटकहना के कुट्टी गांव के पास पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए गए थे। इसके साथ ही गिरंट रेंज से पौधे लाकर रखवाए गए। लेकिन महीना बीत जाने के बाद भी पौधे नहीं लगाए गए और एक ही स्थान पर रखे पौधे सूख गए। वन विभाग की लापरवाही के कारण पौधे सूख गए। लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुट्टी गांव के पास सैकड़ों की संख्या में सूखे पौधे विभाग को मुंह चिढ़ा रहे हैं और कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। इस बारे में हरदत्त नगर गिरंट वनक्षेत्राधिकारी हर...