Shravasti News: बिजली बिलों में गड़बड़ी पर भिनगा में भड़के किसान
श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बिजली बिलों में कथित गड़बड़ी और मनमाने बिल भेजे जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय भिनगा स्थित बिजली पावर हाउस पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को जमीन पर बैठाकर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। किसानों का आरोप है कि कई गांवों में बिजली के पोल और तार तक नहीं लगाए गए हैं, इसके बावजूद उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.