Shravasti News: बाल श्रम उन्मूलन के तहत दुकानों में की गई छापेमारी
श्रावस्ती, अक्टूबर 30 -- Shravasti News: श्रावस्ती। अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास के तहत थाना एएचटी पुलिस ने थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के मिर्जापुर चौराहा व बदला चौराहा आदि स्थानों पर चौपाल लगाकर मानव तस्करी के संबंध में जनमानस को जागरूक किया। इसके साथ ही बाल श्रम रोकने के लिए दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय, उप निरीक्षक रणविजय सिंह,महिला आरक्षी अर्चना पाण्डेय व वाहन चालक आरक्षी अमोल कुमार व समाजसेवी संस्था देहात इंडिया से मो यूसुफ, ग्रामीण बौद्ध सेवा संस्थान से प्रेम बाबू गिरी मौजूद रहे। इस दौरान आमजन को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 112, 1930, 108 के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.