Shravasti News: बाइक से भिड़ी स्कॉर्पियो, तीन घायल
श्रावस्ती, अक्टूबर 15 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र कटरा में बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर यूपीटी होटल के सामने बाइक व स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदा निवासी अमृत लाल, विष्णु व राम मूरत बाइक से कटरा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यूपीटी होटल के सामने स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद बिना रुके स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.