Shravasti News: बाइक और पिकअप में भिड़ंत,दो लोग घायल
श्रावस्ती, सितम्बर 27 -- Shravasti News: जमुनहा। मल्हीपुर थाने के शिकारी निवासी राजेश पुत्र बाबू लाल, तथा रजा पुत्र संदीप मोटरसाइकिल से वीरगंज बाजार जा रहे थे। वहीं वीरगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने तहसील के सामने जोरदार टक्कर मार थी। इससे दोनों लोग वहीं पर गिर गये और गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। पिकअप चालक मौके पर ही पिकअप छोड़ कर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने पिकअप को तहसील के अंदर खड़ा कर पुलिस को सूचना दे दी है पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.