Shravasti News: बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
श्रावस्ती, अगस्त 2 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के इटवारिया गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया । देखते देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इटवारिया गांव निवासी एक पक्ष से राजेश एवं उनकी भाभी मालती मारपीट में घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण चंद और दुलारे घायल हुए। घटना के बाद दोनों पक्ष इकौना थाने पहुंचे और एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्ष से राजेश पुत्र नान्हू , मालती पत्नी सोनू ,कृष्ण चंद पुत्र सुंदर,दुलारे पुत्र सुंदर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण एवं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.