श्रावस्ती, जुलाई 18 -- Shravasti News: गिरंट बाजार,संवाददाता। विकास खण्ड जमुनहा के ग्राम पंचायत देवरनिया के बरगदही गांव में दो दशक पहले बनी इंटरलाकिंग सड़क जगह जगह बैठ गई है जिसके चलते हल्की बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है। जिससे सड़क से निकलने वाले लोग समझ नहीं पाते हैं कि इंटरलाकिंग सड़क पर गड्ढे है और मोटरसाइकिल सवार फिसल कर गिर कर चोटिल हो जाते है। सड़क खराबी के चलते थोड़ी सी चूक उनके कपड़े कीचड़ में खराब हो जाते हैं। बरगदही गांव के भीखू मौर्या,नयूम खां,चुन्नू खां,टमाटर खां उर्फ सलामत उल्ला खां,सलीम खां,मुहीद खां,निजामुद्दीन खां,सिराज खां आदि सहित गांव के लोगों ने जिला प्रशासन इस पुरानी सड़क को उखाड़ कर ऊंची और नई सड़क बनवाने की मांग से की है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: महादलित बस्ती जाने वाली मुख्य मार्ग पर जलजमाव प्रधान देवरनि...