Shravasti News: बदहाल जल निकासी व्यवस्था, पटी नाली
श्रावस्ती, जुलाई 21 -- Shravasti News: गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला के कस्बा गिलौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य द्वार के बगल से होकर गुजरने वाला लगभग 150 मीटर लंबा जल निकासी नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई स्थानों पर नाला पट गया है और उसकी सफाई न होने के कारण स्थानीय लोग उसमें कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी का अंबार लग गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बनी नाली भी पूरी तरह पट चुकी है। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: सीएचसी गिलौला के बाहर बदहाल जल निकासी व्यवस्था, पटी नाली बने संक्रामक रोगों का कारण प्रतिदिन इलाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.