श्रावस्ती, अगस्त 24 -- Shravasti News: जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बनगई के मजरा राजा महल निवासी आसाराम (45) पुत्र गोबर को अपना बकाया एक हजार रुपए मांगना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि आसाराम रविवार शाम अपना बकाया मांगने गए थे। उस समय उनका भाई पारस पुत्र गोबरे और उसका पुत्र अर्जुन मौके पर नहीं थे। आरोप है कि देर रात लौटने के बाद दोनों ने सरिया और लाठी से आसाराम की पिटाई कर दी, जिससे उनके हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल को सीएचसी मल्हीपुर भेजा, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिनगा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...