Shravasti News: बकरी चराने को लेकर विवाद में चली कुल्हाड़ी, युवक की पिटाई
श्रावस्ती, अगस्त 29 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के चरगहिया गांव में खेत में बकरी चरने को लेकर विवाद हो गया। खेत में बकरी चरने से मना करने पर बनकटवा गांव निवासी सुनील पुत्र साहेब राम और खुर्शीद खान के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान मुर्शीद ने सुनील पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे कुल्हाड़ी उसकी पीठ में लग गई और वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बनकटवा गांव के कई लोग उस खेत के पास पहुंचे जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि लोगों खुर्शीद को पकड़ लिया और उसे बनकटवा गांव के पास ले गए। वहां आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बुरी तरह से मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद खुर्शीद मौके पर ही घायल अवस्था में पड़ा तड़पता रहा लेकिन उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.