श्रावस्ती, अक्टूबर 17 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसौरा निवासी छाया (13) केजीबीवी हरिहरपुर रानी की छात्रा हैं। वह शुक्रवार को विद्यालय परिसर में बैठी थीं तभी बंदर ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। छात्रा के चिल्लाने पर पहुंचे विद्यालय के कर्मियों ने बंदर को भगाया और छात्रा को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर इलाज के बाद छात्रा को विद्यालय कर्मियों के साथ भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...