Shravasti News: फंदे से लटका मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव
श्रावस्ती, अक्टूबर 13 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सोमवार रात हुई इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इकौना थाने के जयचंदपुर कटघरा गांव के मजरा बढ़ईपुरवा निवासी राजाराम विश्वकर्मा की बेटी अंशिका विश्वकर्मा (15) का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: श्रावस्ती : संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका हुआ मिला किशोरी का शव बताया जाता है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.