श्रावस्ती, सितम्बर 10 -- Shravasti News: इकौना, श्रावस्ती. पिकअप वाहन से श्रद्धालु दर्शन करने आए सीता द्वार मंदिर से शुक्रवार सुबह बेचू बाबा मंदिर आ रहे एक यात्री ने चालक की सीट पर बैठकर चाबी लगा दिया जिससे पिकअप वाहन मंदिर के ही निकट एक पेड़ से जा करके टकरा गई । जिससे उसमें बैठे एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को एंम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है । एक वृद्ध महिला बिट्टू देवी 65 वर्ष को हाथ व पैर में फ्रैक्चर बता कर चिकित्सक ने बहराइच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।

घायलों की पहचान जनपद बहराइच थाना खैरी घाट से पिकअप वाहन में चलकर लगभग 25 श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चे गुरुवार को सीताद्वार मंदिर में सीता माता जी का दर्शन करने आए हुए थे । गुरुवार को रात सीता द्वार में विश्राम करने के ...