श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कटरा कस्बा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी में चल रही रामलीला के चौथे दिन कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, राक्षसों के वध और पुष्प वाटिका की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि गुरु विश्वामित्र के साथ वन में गए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण यज्ञ में विघ्न डालने वाले ताड़का, सुबाहु और मारीच सहित अन्य असुरों का वध करते हैं। इसके बाद गौतम ऋषि के श्राप से शिला बनी अहिल्या के उद्धार की लीला प्रस्तुत की गई। भगवान श्रीराम के चरणों का स्पर्श होते ही अहिल्या शिला से पुनः स्त्री रूप में प्रकट हो जाती हैं और श्राप से मुक्त हो जाती हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: अहिल्या उद्धार और ताड़का वध ने दर्शकों...