श्रावस्ती, जुलाई 25 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बरसात के मौसम में विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा क्षेत्र सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बगही में विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप छाते एवं सेलो की पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि वर्षा के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए बच्चों को सुरक्षित रूप से विद्यालय आने के लिए यह पहल की गई है। विद्यार्थियों ने इस उपयोगी उपहार को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कर्मवीर राणा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास का ध्यान रखना विद्यालय की जिम्मेदारी है। ...