Shravasti News: पांच हजार घूस लेते कृषि विभाग का बाबू गिरफ्तार
श्रावस्ती, जुलाई 9 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बीज दुकान का लाइसेंस बनाने के लिए रुपए मांगना कृषि विभाग के लिपिक को महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने घूस के रुपए लेते समय लिपिक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बाबू पर प्राथमिकी दर्ज करा कर टीम गोण्डा ले गई। विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने एक बार फिर धमक दी। इसके बाद फिल्मी अंदाज में टीम ने बीज पटल व बीज लाइसेंस के कनिष्ठ सहायक युगुल किशोर अवस्थी पुत्र सहजराम अवस्थी निवासी सहसा थाना पयागपुर बहराइच को पांच हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बताया भिनगा कस्बे के मोहल्ला बंदरहा शिवाजीपुरम निवासी अजय कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोंडा इकाई से शिकायत की थी कि आरोपी लिपिक युग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.